Sunday, May 5, 2019

तालिबान ने जांच चौकियों को उड़ाया, सात पुलिसकर्मियों की मौत : अफगान अधिकारी

काबुल (अफगानिस्तान), चार मई (एपी) पश्चिमी बदगीस प्रांत में तालिबान ने एक ही रात में कई सुरक्षा चौकियों को उड़ा दिया जिसमें अफगानिस्तान के कम से कम सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांतीय परिषद के एक सदस्य मोहम्मद नसीर ने शनिवार को बताया कि कदीस जिले में हमले के दौरान तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गये। तालिबान ने हमले पर प्रतिक्रिया नहीं दी। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अफगान बलों के साथ समन्वय करके गठबंधन बलों ने शुक्रवार रात में दो अलग-अलग हवाई हमले किए जिसमें पूर्वी

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2YbPsR3