जैक्सनविले (अमेरिका), चार मई (एपी) क्यूबा से उत्तरी फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर विमान शुक्रवार की रात रनवे के खत्म होने पर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में जा गिरा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार विमान में 143 लोग सवार थे। नेवल एयर स्टेशन जैक्सनविले द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्यूबा के नौसैना अड्डे ग्वांतानामो बे से 136 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को लेकर बोइंग 737 विमान शुक्रवार रात नेवल एयर स्टेशन (एनएएस) जैक्सनविले पहुंचा और रनवे से फिसलकर सेंट जॉन्स नदी
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2GXaLyI