Tuesday, November 12, 2019

इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद गाजा की तरफ से सैकड़ों मिसाइल हमले

इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद गाजा की तरफ से सैकड़ों मिसाइल हमले
येरुशलम की में में कमांडर के मारे जाने के बाद इजरायल पर 200 से ज्यादा मिसाइलों से हमला हुआ है। पिछले कुछ महीने में गाजा पट्टी पर ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। मंगलवार को इजरायल की एयरस्ट्राइक में उत्तरी गाजा में बहा अबू अल अता मारा गया था। इजरायल के रक्षा विभाग के मुताबिक आतंकी अता कई बड़े हमलों की योजना बना रहा था। इजरायल के प्रधआनमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अबू अल अत्ता कई हमलों का मास्टरमाइंड था और कई जगहों पर बमबारी की घटनाओं में शामिल भी था। एयरस्ट्राइक के दो घंटे के बाद ही दक्षिणी इजरायल में सायरन बजने लगे कि गाजा की तरफ से मिसाइलें आ रही हैं। इसके बाद दर्जनों मिसाइलों से हमला हुआ। इजरायल की मेडिकल सर्विसेज के मुताबिक इन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। गाजा की तरफ से शाम तक मिसाइलों से हमला होता रहा। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि जब हमला हुआ तब गाजा सिटी के शेजैया जिले में अता और उनकी पत्नी अपने घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अता के चार बच्चे और एक पड़ोसी भी हमलों में घायल हुआ है। इस्लामिक जिहाद ने अता की हत्या का दमदार जवाब देने की चेतावनी दी थी।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2Kgdh5n
via Blogger https://ift.tt/2Qh7qkb
November 13, 2019 at 09:38AM