नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित सिक्किम सरकार के एक अतिथि गृह में एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वहां रह रहे 90 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस अतिथि गृह में सिक्किम से चिकित्सा के लिए दिल्ली आए मरीजों को रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। अतिथि गृह में रह रहे मरीज को 26 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। एक मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अतिथि गृह में रहने वाले मरीज विभिन्न उपचारों के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाते हैं। उन्होंने कहा, 'अतिथि गृह में एक मरीज के संक्रमित होने का पता चलने के बाद वहां मौजूद 90 लोगों को क्वारंटीन में रखने का फैसला किया गया है।'
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/35jnIyz