नई दिल्ली सिने स्टार () के बुधवार रात मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation Hospital में भर्ती होने के बाद अब उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाने की इच्छा जताई है। हालांकि दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अस्पताल में भर्ती पिता ऋषि कपूर से मुलाकात के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने मुंबई जाने की इजाजत मांगी है। पेशे से फैशन डिजाइनर रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर मुंबई में लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं। रिद्धिमा फिलहाल दिल्ली में अपनी फैमिली के साथ रह रही हैं और पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से महाराष्ट्र जाने की इजाजत मांगी है। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है। आईसीयू में भर्ती हैं ऋषि माना जा रहा है कि सरकार से अनुमति मिलने की स्थिति में रिद्धिमा का परिवार विशेष विमान के जरिए मुंबई पहुंचेगा। इसके लिए जरूरी अनुमति के आवेदन दिल्ली और महाराष्ट्र के अधिकारियों तक भेजे जा रहे हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर को मुंबई के अस्पताल के आईसीयू में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। न्यूयॉर्क से इलाज कराकर आए भारत ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। जब ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में थे, तब उनके बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे, इस बीच बॉलिवुड के कई सितारों ने विदेश में इलाज के दौरान ऋषि कपूर से मुलाकात की थी।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2yeWop5