नई दिल्ली के संक्रमण को रोकने के लिए लागू देशव्यापी की अवधि को बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री शनिवार को फैसला ले सकते हैं। वह इस मुद्दे पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं। बुधवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में पीएम ने कहा था कि वह देश भर में लागू लॉकडाउन की समय सीमा में परिवर्तन पर फैसला लेने से पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक बार और बात करेंगे। इस मीटिंग में पीएम ने तकरीबन स्पष्ट कर दिया था कि आने वाली 14 अप्रैल को लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। मीटिंग में मोदी ने कहा था कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक जीवन की सुरक्षा है। लॉकडाउन के विस्तार के मुद्दे पर उन्होंने कई जिलों के जिलाधिकारियों से बात की है और सभी ने एकमत होकर लॉकडाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा था कि पूरे देश में एक साथ लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है। लॉकडाउन पर सस्पेंस होगा खत्म? अब शनिवार को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। पीएम की इस मीटिंग में इस बात पर चर्चा होने के पूर्ण आसार हैं कि आगामी 14 अप्रैल को खत्म हो रहे देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाया जाए या नहीं? इससे पहले 2 अप्रैल की मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये संवाद में कहा था कि लॉकडाउन (नाकेबंदी) समाप्त होने के बाद आबादी के फिर से घर से बाहर निकलने को ध्यान में रखते हुए राज्यों और केंद्र को एक रणनीति तैयार करनी चाहिए। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में समन्वित प्रयासों की जरूरत को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था, 'जिला स्तर पर इस उद्देश्य के लिये आपदा प्रबंधन समूह बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही जिला निगरानी अधिकारियों को नियुक्त किये जाने की जरूरत है।' ओडिशा ने बढ़ाया लॉकडाउन इस बीच ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ओडिशा सरकार ने कहा कि पीएम मोदी ने भी स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन अभी हटाया नहीं जा रहा है। यह भी पढ़ेंः बता दें कि शुक्रवार को देश भर में कोरोना के 859 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 24 घंटो के भीतर राजधानी दिल्ली में रेकॉर्ड 183 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश भर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 हजार पहुंच गई है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2VhH3M4