नई दिल्ली दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान पूठ खुर्द निवासी 32 साल के सचिन के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। सचिन का आरोपियों से रुपये को लेकर झगड़ा चल रहा था। वह और आरोपी पहले साथ काम करते थे। बीती रात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली सचिन को लग गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सचिन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2WPEEdy