Friday, May 22, 2020

पाकिस्तान प्लेन क्रैश: अनुपम खेर, सोनम कपूर सहित इन बॉलिवुड सिलेब्स ने जताया दुख

साल 2020 में कई बुरी खबरें सुनाई दे रही हैं। कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में तबाही मची है। वहीं पाकिस्तान में रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 82 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस भीषण हादसे पर बॉलिवुड सिलेब्स ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर शोक पाकिस्तान में शुक्रवार को भीषण विमान हादसा हो गया। कोरोना लॉकडाउन के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट सर्विस नॉर्मल होते ही कराची में प्लेन क्रैश हो गया। यह दुर्घटना जिन्ना इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास हुई। प्लेन घने रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। इस फ्लाइट में 99 लोग सवार थे, जिनमें से 82 लोगों के मरने की खबर है। इस हादसे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। सिलेब्स ने जताया दुख अनिल कपूर, सोनम कपूर, अनुपम खेर और अनुभव सिन्हा जैसे कई सिलेब्स ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bTEk1l