नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 12 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। मरने वालों की संख्या 208 है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 660 नए केसेज सामने आए जो एक दिन का रेकॉर्ड है। इससे पहले, 21 मई को 571 केस मिले थे। यह लगातार चौथा दिन है जब 500+ मामले सामने आए हैं। इस बीच राहत की बात ये है कि दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट नैशनल रिकवरी रेट से ज्यादा है। यहां कोविड-19 पीड़ित 47 फीसदी लोग अबतक ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना से ठीक होनेवालों का रिकवरी रेट 39.92% है। दिल्ली में बने 13 नए कंटेनमेंट जोनशुक्रवार को दिल्ली में और 13 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए। दिल्ली सरकार द्वारा शुक्रवार को साझा किए गए ब्योरे के मुताबिक, अब तक 34 जोन कंटेनमेंट जोन के दायरे से बाहर किए गए हैं। इसके बाद 79 कंटेनमेंट जोन बचे थे, जिनमें शुक्रवार को और 13 जोन जुड़ जाने से कुल संख्या 92 तक पहुंच गई। ब्योरे के अनुसार, घोषित छह नए जोन दक्षिण-पश्चिमी जिले में और पांच उत्तरी जिले में हैं। पूर्वी और उत्तरी जिले में सबसे ज्यादा 17 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। दक्षिणी-पश्चिमी जिले में 10 रेड जोन हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य जिले में आठ-आठ रेड जोन हैं। 31 मई से पहले शुरू होगी दिल्ली मेट्रो?25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं। 31 मई से पहले ही दिल्ली मेट्रो भी शुरू की जा सकती है। डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मंगू सिंह ने दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की है। डीएमआरसी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्देश मिलते ही चौबीस घंटे के अंदर ट्रेन ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2XpskiS