Wednesday, October 7, 2020

कोरोना की सुस्त रफ्तार के बीच दिल्ली में घट रही है कंटेनमेंट जोन की भी संख्या

कोरोना की सुस्त रफ्तार के बीच दिल्ली में घट रही है कंटेनमेंट जोन की भी संख्या
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण की रफ्तार कंट्रोल में आने के बाद अब पिछले दो-तीन दिनों से कंटेनमेंट जोन की बढ़ती रफ्तार भी कुछ कम हुई है। अगस्त के अंतिम हफ्ते से ही कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। इसके बाद 6 अक्टूबर को इनकी संख्या 2697 हुई, जबकि 5 अक्टूबर को यह 2707 थी। हालांकि बुधवार को फिर से इनकी संख्या बढ़कर 2702 हो गई है। सितंबर की बात करें तो सबसे अधिक कोरोना के मामले 16 सितंबर को सामने आए थे, जिनकी संख्या 4473 रही। इस दिन कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 1637 पहुंच गई थी। 5 सितंबर को होम आइसोलेशन के मामले राजधानी में 9822 थे और कंटेनमेंट जोन महज 946। 6 सितंबर को कंटेनमेंट जोन ने 1000 की संख्या क्रॉस कर गई। 1 जुलाई को दिल्ली में 16703 लोग होम आइसोलेशन में थे, जबकि शहर में 437 कंटेनमेंट जोन थे। दिल्ली में अब तक 4764 कंटेनमेंट जोन बने वहीं 31 जुलाई को होम आइसोलेशन की संख्या घटकर 5763 आ गई और कंटेनमेंट जोन बढ़कर 692 हो गए। अधिकारियों के अनुसार राजधानी में नए बनने वाले और डी कंटेन होने वाले कंटेनमेंट जोन की संख्या आसपास रह रही है। यही वजह है कि कंटेनमेंट जोन की बढ़ती संख्या में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 4764 कंटेनमेंट जोन बन चुके है। इनमें से 2062 डी-कंटेन किए गए। 21 जून के बाद दिल्ली में 4430 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/36JuArI
via Blogger https://ift.tt/36Il2NK
October 08, 2020 at 09:35AM