Saturday, October 10, 2020

कोरोना को हरा अस्पताल से लौटे डोनाल्ड ट्रंप पहली बार आए जनता के सामने, कहा- अच्छा महसूस कर रहा हूं

वॉशिंगटन कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल से वापस आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति () पहली बार जनता के सामने आए। ट्रंप ने लोगों को धन्यवाद किया और बताया कि वे अब काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति 3 दिनों तक हॉस्पिटल में रहे थे, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वाइट हाउस की बालकनी में खड़े होकर ट्रंप ने सैकड़ों की भीड़ को संबोधित किया। इस दौरान वह बिना मास्क के ही नजर आए। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।' आगामी चुनाव के मद्देनजर ट्रंप प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्हें फ्लोरिडा और पेन्सिलवेनिया में रैली करनी है। ट्रंप ने समर्थकों से वोट की अपील करते हुए कहा, 'हम इस चाइना वायरस हो हराने जा रहे हैं।' इस दौरान ट्रंप ने बताया कि उनका दोबारा टेस्ट किया गया था और आगे भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांस लेने में तकलीफ या फिर बहुत कमजोरी महसूस नहीं हो रही थी। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं देखा गया। से पहले 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी कैंसल हो गई है। कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स (CPD) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन () के बीच होने वाले वर्चुअल डिबेट को कैंसल करने का फैसला किया है। अब 22 अक्टूबर को तीसरी डिबेट का आयोजन होगा। देश में 3 नवंबर को चुनाव होना है।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/34JjFf4