अपनी कर्मभूमि मुंबई लौट चुकी हैं। यहां आकर वह सिद्धि विनायक मंदिर गईं, घर सजाया इसके बाद फिल्म 'धाकड़' की टीम को पार्टी दी। इस पार्टी में अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन फिल्म में कंगना के साथ काम कर रहे हैं। कंगना ने इस गेट-टुगेदर की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। अब कुछ लोग उन्हें ड्रग केस में समन किए गए अर्जुन के साथ पार्टी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। कंगना ने की डायरेक्टर की तारीफ कंगना ने तस्वीरों के साथ कुछ वीडियो क्लिप्स भी पोस्ट किए हैं और लिखा है, हमारी 'धाकड़' टीम और हमारे चीफ... हमारे डायरेक्र राजी घई, वह भारत के टॉप ऐड फिल्म मेकर हैं, यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन उनके साथ काम करना खुशकिस्मती की बात है, वह शानदार हैं। कंगना के विरोध और पक्ष में ये बोले लोग... तस्वीरों में अर्जन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी नजर आ रही हैं। ये फोटोज पोस्ट करने के बाद ट्विटर यूजर दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग कंगना को ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने ड्रग केस में आरोपी अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड को इन्वाइट किया। वहीं कुछ यूजर्स ने कॉमेंट किए हैं कि कंगना ने पूरी टीम को बुलाया था। अर्जुन को डायरेक्टर ने साइन किया है। वहीं एक फॉलोअर ने यह भी लिखा है कि कंगना का बचाव करने से पहले लोग जान लें कि ये कोई प्रमोशनल पार्टी नहीं थी बल्कि प्राइवेट पार्टी थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LanxQf