Thursday, June 3, 2021

Coronavirus Vaccine की 8 करोड़ खुराकें दुनिया को बांटेगा अमेरिका, 75% Covax को: जो बाइडेन

Coronavirus Vaccine की 8 करोड़ खुराकें दुनिया को बांटेगा अमेरिका, 75% Covax को: जो बाइडेन
वॉशिंगटन वाइट हाउस ने दुनिया के साथ कोविड-19 टीके शेयर करने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की योजना का गुरुवार को अनावरण किया। बाइडेन प्रशासन की इस योजना के तहत 75 प्रतिशत अतिरिक्त खुराकें संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से चलाई जा रही ‘Covax’ पहल के जरिए आपूर्ति की जाएंगी। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बात की है। अमेरिका की पहल के तहत भारत को भी मदद दी जाएगी। वाइट हाउस ने पहले इस बारे में कहा था कि उसका इरादा टीके की आठ करोड़ खुराकें जून अंत तक दुनिया के साथ साझा करने का है। बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि 25 प्रतिशत अतिरिक्त खुराकें आपात स्थिति और सहयोगी देशों को सीधे भेजने के लिए सुरक्षित रखी जाएंगी। भारत को भी मिलेगी मदद अमेरिका ये खुराकें महामारी के कारण खराब हालात होते देख रहे भारत और पड़ोसी कनाडा जैसे देशों को देगा। पहली 2.5 करोड़ खुराकों में से 1.9 करोड़ को जाएंगी। इनमें से 60 लाख दक्षिण और मध्य अमेरिका, 70 लाख एशिया और 50 लाख अफ्रीका को। बाइडेन ने बताया कि 60 लाख से ज्यादा खुराकें कनाडा, मेक्सिको, भारत और कोरिया के साथ शेयर की जाएंगी। अमेरिका में वैक्सीन की मांग कम अमेरिका में टीके की मांग कम होने के बीच यह बहुप्रतीक्षित योजना शुरू की गई है। अमेरिका में 63 प्रतिशत से ज्यादा वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, वहीं दुनिया में टीके को लेकर गैरबराबरी दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की, वैश्विक स्तर पर टीका साझा करने के लिए अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की सराहना की।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/2RjOIeF

via Blogger https://ift.tt/3fNb6Xh
June 04, 2021 at 01:10AM