Thursday, July 8, 2021

आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को किया बर्थडे विश, रणबीर कपूर की फैमिली संग शेयर की तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () की अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फैमिली के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। वह बुधवार की रात में (Neetu Kapoor) की 63वें बर्थडे () पार्टी में शामिल हुईं थी। इसके बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रणबीर कपूर की फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर और समायरा के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ आलिया भट्ट ने लिखा, 'सबसे मजबूत और सबसे शानदार नीतू कपूर को हैप्पी बर्थडे।' नीतू कपूर 8 जुलाई, 2021 को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर ने देर रात उनके घर पर स्पेशल मां की बर्थडे पार्टी रखी। जिसमें रणधीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, बबीता कपूर, आदर जैन समेत सभी परिवार के सदस्य और करीबी लोग उनके घर पर पहुंचे। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियवाड़ी', 'तख्त', 'डार्लिंग्स' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं, नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के साथ काम करती दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3r7Uvlf