Saturday, July 24, 2021

मीराबाई चानू को बधाई देने में टिस्का चोपड़ा से हुई गलती, अहसास होने पर मांगी माफी

भारत की महिला वेटलिफ्टर () ने में देश के पहला मेडल जीता है। उनकी इस कामयाबी पर तमाम हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। बॉलिवुड सिलेब्स ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। इसी बीच ऐक्ट्रेस () वेटलिफ्टर को बधाई देने के बाद ट्रोल हो गईं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि टिस्का चोपड़ा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई गईं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने भारत के लिए 49 किलोग्राम की कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। इस पर टिस्का चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उन्हें जीत के लिए बधाई दी लेकिन टिस्का चोपड़ा ने मीराबाई चानू की जगह गलती से इंडोनेशियाई वेटलिफ्टर आयशा विंडी कैंटिका शेयर कर दिया। इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल हो गईं। जैसे ही ऐक्ट्रेस को अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। टिस्का चोपड़ा ने इसके बाद एक ट्विटर यूजर को रेप्लाइ करते हुए लिखा, 'सॉरी, गलती हो गई।' एक अन्य यूजर को रेप्लाई करते हुए टिस्का चोपड़ा ने लिखा, 'मुझे अच्छा लगा कि आपको मजा आया, लेकिन ये एक गलती थी, माफी। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि मुझे टोक्यो ओलंपिक्स में मीराबाई चानू की जीत की खुशी नहीं है।' टिस्का चोपड़ा की काम की बात करें तो वह 'तारे जमीन पर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी' और 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाती हैं। टिस्का चोपड़ा ने 'कहानी घर घर की', 'अस्तित्व... एक प्रेम कहानी' जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zxdwQR