Sunday, July 18, 2021

चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़े अक्षय कुमार, वीडियो देखने के बाद समझ आएगी पूरी बात

बॉलिवुड ऐक्टर (Akshay Kumar) अपनी ऐक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज से भी फैंस को जमकर एंटरटेन करते हैं। अक्षय कुमार ने अपना एक वीडियो () शेयर किया है। इसमें वह चलते-चलते अचानक गिर पड़ते हैं और घुटने के दर्द से परेशान होते नजर आते हैं। बता दें कि ऐक्टर इस वीडियो के जरिए अपने गाने 'फिलहाल 2' (Filhaal 2) का प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वह सामने की तरफ चलते हुए आते हैं और अचानक से धड़ाम से गिर पड़ते हैं। इसके बाद वह अपना घुटना पकड़कर दर्द से चिल्लाते हैं और बैकग्राउंड में उनका नए गाने 'फिलहाल 2' का म्यूजिक बजता है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'जहां ज्यादातर बार प्यार आपको मुस्कुराहट देते है, वहीं फिलहाल दर्द देता है।' बताते चलें कि अक्षय कुमार और नुपुर सैनन का गाना 'फिलहाल 2' 6 जुलाई को रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक इस गाने को 220 मिलियन लोग देख चुके हैं। साल 2019 में रिलीज हुए गाने 'फिलहाल' को यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। अक्षय कुमार के पास 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम', 'राम सेतु', 'बच्चन पांडे' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्में हैं। उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' बीते साल मार्च में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण अब तक रिलीज नहीं हो पाई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wOFw0L