बॉलिवुड ऐक्टर कपूर (Aditya Roy Kapur) सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने स्कूल टाइम की तस्वीर () को फैंस को दिखाया है। आदित्य रॉय कपूर के स्कूल टाइम वाले अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्कूल टाइम की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। उनके कर्ली हेयर और आंखों का एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है। आदित्य रॉय कपूर ने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'स्कूल टाइम ऐक्शन का स्कूल टाइम।' उनकी तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने भी कॉमेंट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर तमिल फिल्म Thadam के हिंदी रीमेक में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी डेब्यू डायरेक्टर वर्धान केतकर की होगी। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। इस अनाम फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रड्यूस करेंगे। आदित्य रॉय कपूर तमिल फिल्म Thadam के हिंदी रीमेक के अलावा फिल्म 'ओम द बैटल विद इन' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके संजना सांघी दिखाई देंगी। ये पहला मौका होगा जब आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी किसी फिल्म में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2X0jYlj