बेटन रूज, 15 अक्टूबर (एपी) लुसियाना में एक हिरासत केंद्र के दो सुरक्षा गार्डों को काबू में कर पांच किशोर बृहस्पतिवार देर रात फरार हो गए। इनमें से चार कैदी एक वाहन में सवार होकर भाग निकले।
पुलिस सार्जेंट एलजीन मेकनीले ने मीडिया को बताया कि ये कैदी बेटन रूज के किशोर हिरासत केंद्र से भागे हैं।
मैकनीले ने बताया कि चार कैदी टोयोटा पिकअप ट्रक में सवार होकर भागे हैं जबकि पांचवे कैदी को पुलिस ने बाद में पकड़ लिया था। फरार हुए अन्य चार कैदियों का शुक्रवार सुबह तक कुछ पता नहीं चल पाया था।
मैकनीले ने बताया कि गार्डों को चोटें आई हैं लेकिन जानलेवा चोटें नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दो किशोर केसरिया रंग के कपड़े, दो ने पूरे भूरे रंग के और एक ने पूरे काले पहने थे। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि जिस कैदी को पकड़ा गया, वह किस रंग के कपड़े पहने हुआ था।
एपी
नेहा मनीषा
मनीषा
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3DMkrYq