Wednesday, December 22, 2021

नोरा फतेही की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, ड्राइवर ने ऑटोरिक्शा से भिड़ा दी ऐक्ट्रेस की लग्जरी कार

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और डांस सनसनी अपने डांस वीडियोज के कारण चर्चा में रहती हैं। अब खबर आ रही है कि नोरा फतेही का कार का 21 जनवरी मंगलवार शाम की रात एक ऐक्सिडेंट हो गया। हालांकि जब यह ऐक्सिडेंट हुआ तब नोरा फतेही कार में मौजूद नहीं थीं और और केवल उनका ड्राइवर ही था। बताया जा रहा है कि नोरा उस समय अपने लेटेस्ट वीडियो '' के लॉन्च इवेंट में मौजूद थीं। एंटरटेनमेंट पोर्टल 'बॉलिवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों ने बताया कि नोरा की कार का यह ऐक्सिडेंट मंगलवार की शाम 7 से 7:30 बजे के बीच हुआ था। नोरा के ड्राइवर ने एक ऑटो में कार से टक्कर मार दी। इस टक्कर में नोरा की कार और ऑटो दोनों में ही नुकसान हुआ है। टक्कर होने के बाद भीड़ इकट्ठी हो गई जिसने नोरा के ड्राइवर को कॉलर पकड़कर कार से बाहर खींच लिया। भीड़ से डरे हुए नोरा के ड्राइवर ने बाद में ऑटो ड्राइवर को 1 हजार रुपये का हर्जाना भर के अपनी जान बचाई। वैसे बता दें कि नोरा इन दिनों केवल अपने डांस वीडियोज ही नहीं बल्कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों के चलते भी चर्चा में हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि नोरा को सुकेश चंद्रशेखर ने एक महंगी बीएमडब्लू कार गिफ्ट की थी। अब हालिया रिपोर्टस की मानें तो इस मामले में नोरा ने सरकारी गवाह बनने का फैसला लिया है। इसके साथ ही ईडी सुकेश से नोरा को मिले सारे महंगे गिफ्ट जब्त कर लेगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही पिछली बार फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में एक भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद वह फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के वीडियो 'कुसु कुसु' में नजर आई थीं। अब उनका पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नया वीडियो 'डांस मेरी रानी' रिलीज हुआ है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3emZ05v