Saturday, January 1, 2022

काजल अग्रवाल के घर में आने वाला है छोटा मेहमान, पति गौतम किचलू ने नए साल पर दी खुशखबरी

ऐक्ट्रेस () के फैंस को नए साल पर खुशखबरी मिली है। दरअसल, काजल अग्रवाल और उनके पति () साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। तमाम कयासबाजी के बाद कपल ने आखिरकार नए साल पर कन्फर्म कर दिया है कि उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। गौतम किचलू ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी काजल अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर की है। गौतम किचलू ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, '2022 आपका इंतजार कर रहा है।' इसके साथ उन्होंने प्रेग्नेंट महिला वाला इमोजी है। काजल अग्रवाल ने एक दिन पहले शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौतम किचलू के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका बेबी बंप दिख रहा है। काजल अग्रवाल ग्रीन थाई हाई गाउन में नजर आ रही हैं तो गौतम किचलू ने सेमी कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने हाल ही में पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अक्टूबर, 2020 में मुंबई में शादी की थी। दोनों की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pMncVL