Pages

Friday, January 14, 2022

साइबर हमलावरों ने यूक्रेन की कई सरकारी वेबसाइट को निशाना बनाया

कीव, 14 जनवरी (एपी) यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हुए साइबर हमलों के बाद शुक्रवार को कई सरकारी वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद हो गई। देश के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन हमलों के पीछे कौन है, लेकिन ये हमले ऐसे समय पर किए गए हैं जब मॉस्को और अन्य पश्चिमी देशों के बीच इस सप्ताह हुई वार्ता में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने के बाद यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने शुक्रवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’से कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस हमले के पीछे कौन है। उन्होंने कहा, ‘‘ किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी क्योंकि मामलों की जांच चल रही है लेकिन यूक्रेन के खिलाफ रूस के साइबर हमले का लंबा इतिहास रहा है।’’

रूस पूर्व में यूक्रेन के खिलाफ साइबर हमलों से इनकार करता रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, देश की कैबिनेट, सात मंत्रालयों, कोषागार, राष्ट्रीय आपदा सेवा और पासपोर्ट तथा टीकाकरण प्रमाण पत्र संबंधी राज्य सेवा की वेबसाइट हैकिंग की वजह से उपलब्ध नहीं हैं।

खबरों के मुताबिक, हैकरों ने विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर यूक्रेनी, रूसी और पोलिश



from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3qrbno4