Pages

Friday, January 14, 2022

Video: जब मधुमक्खियों की तरह नवाजुद्दीन पर लटके थे फैन्स, जिन्हें देख दौड़े थे उनके सिक्यॉरिटी स्टाफ

कई बार बॉलिवुड सितारों के लिए फैन्स का पागलपन कैमरे में भी कैद हो जाता है। फैन्स की भीड़ में फंसे ऐक्टर्स के लिए खुद को वहां से निकाल पाना कई बार मुश्किल भी हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का नजर आया है, जिसमें उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश में लोगों ने उन्हें समझिए गिरा ही दिया था। हालांकि, नवाजुद्दीन का यह वीडियो पुराना है। उनके पीछे-पीछे फैन्स की भीड़ भी साथ चल रही है। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनपर ऐसे टूट पड़ते हैं कि वह उनपर ही गिर पड़ते हैं। हालांकि, उन्हीं लोगों ने उन्हें संभाल भी लिया है और तभी सामने से नवाज के लोग दौड़कर आते हैं और उन्हें वहां से खींचकर कार की तरफ लेकर निकल जाते हैं। नवाजुद्दीन के इस वीडियो पर अब कुछ मजेदार कॉमेंट पर भी नजर डालते हैं। एक ने लिखा है, 'बाहों में भरकर सेल्फी ले रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा है- जब तक खींचेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं। एक अन्य यूज़र ने कहा है- नवाजु को घर लेकर जाना चाहते थे? एक ने नवाजुद्दीन का डायलॉग मारा है और लिखा है- कभी-कभी लगता है अपुन इच भगवान है। बता दें कि यह कानपुर का वीडियो है जो साल 2019 का है। लोग उनकी एक झलक अपने फोन में कैद करने के लिए टूटे पड़े थे। उस वक्त भी यह वीडियो काफी चर्चा में रहा था। नवाजुद्दीन इन दिनों कंगना रनौत के साथ उनके प्रॉडक्शन फिल्म को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वह कंगना की फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आनेवाले हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ अवनीत कौर लीड रोल में नजर आएंगीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3GsDwRe