Wednesday, January 12, 2022

तनाव के बावजूद नाटो, रूस और अधिक उच्च-स्तरीय वार्ता करेंगे

ब्रसेल्स, 12 जनवरी (एपी) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास मास्को के सैन्य जमावड़ा बढ़ाने को लेकर तनाव के बावजूद सैन्य संगठन एवं रूस और अधिक बैठकें करने के लिए सहमत हुए हैं।

नाटो-रूस परिषद की बैठक की अध्यक्षता के बाद स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि दोनों पक्षों ने वार्ता और भविष्य में बैठकों की जरूरत का जिक्र किया। हालांकि, स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के बारे में कोई वार्ता आसान नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर नाटो के सदस्य देशों और रूस के बीच काफी मतभेद हैं। ’’

उल्लेखनीय है कि उच्च स्तर पर जारी कूटनीति एवं यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका को देखते हुए, इसे रोकने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में प्रयासों के बीच नाटो और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों की बुधवार को एक बैठक हुई। मॉस्को ने यूक्रेन पर हमले की योजना से इंकार किया है, लेकिन यूक्रेन और जॉर्जिया में इसकी सैन्य कार्रवाई के इतिहास को देखते हुए नाटो चिंतित है।

एपी सुभाष माधव

माधव



from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3FlkKKj