Wednesday, January 12, 2022

Video: घायल कौवे को देख परेशान हो उठी शिल्पा शेट्टी की बेटी, कर रही गायत्री मंत्र का जाप

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के गार्डन में एक घायल पक्षी को देख उनकी बेटी समीशा (Samisha) परेशान हो उठी। शिल्पा शेट्टी ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैप्चर किया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में बेटी समीशा के साथ शिल्पा शेट्टी भी अपने गार्डन में नजर आ रही हैं। वहीं दूर एक कौआ घास पर बैठा है, संभवत: वह उड़ने में इस वक्त लाचार नजर आ रहा है। शिल्पा समीशा के उस कौए के ठीक होने के लिए प्रार्थना करने को कहती हैं और फर वह गायत्री मंत्र का उच्चारण करने लगती हैं। समीशा अभी दो साल की भी नहीं हुई हैं, लेकिन मां के साथ वह भी गायत्री मंत्र पढ़ने की कोशिश करती नजर आती हैं। मां-बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के दिलों को खूब छू रहा है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'बच्चों का दिल वाकई बहुत साफ होता है। यह देखना वाकई काफी अच्छा है कि समीशा (जो कि अभी दो साल की भी नहीं हई) वह दया और संवेदना को महसूस कर पा रही है। वह सहजता से इसे महसूस कर रही है कि कब किसी को प्रार्थना और बिना शर्त प्यार की जरूरत है।' बता दें कि समीशा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है। समीशा सरोगेसी के जरिए पैदा हुईं और शिल्पा ने मां बनने की खुशी सोशल मीडिया पर 21 फरवरी 2020 को शेयर की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34E9mwl