इंडिया की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के पिता हरवीर सिंह नेहवाल (Harvir Singh Nehwal) 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti Actor) ऐक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) पर काफी भड़के हैं और उनसे माफी मांगने की डिमांड की है। दरअसल सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल को लेकर ट्विटर पर कुछ बातें कही हैं, जिसे अपमानजनक बताया जा रहा है और इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। हरवीर सिंह नेहवाल साइन के लिए सिद्धार्थ के कॉमेंट पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है, 'फिल्म इंडस्ट्री एक शख्स (एक्टर सिद्धार्थ) ने ट्विटर पर मेरी बेटी साइना (नेहवाल) के खिललाफ बहुत भद्दा बयान दिया। मैं उसके बयान की निंदा करता हूं। उसे खुलकर सामने आना चाहिए और साइना नेहवाल से माफी मांगनी चाहिए। सिद्धार्थ के बयान की वजह से हमारी फैमिली काफी परेशान है। साइना भी बेहद नाराज है। सिद्धार्थ को सबके सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।' हरवीर नेहवाल ने कहा है, 'मैंने पूरी बात को डीटेल से पढ़ा है और जो भी उन्होंने (सिद्धार्थ) ने कहा है वह सही नहीं है। मुझे पता चला है कि वह साउथ के बड़े ऐक्टर हैं। उन्होंने साइना के खिलाफ काफी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस तरह की अभद्र टिप्पणी उनके लिए भी सही नहीं हैं।' साइना इस वक्त दिल्ली में इंडिया ओपन 2022 की तैयारी में हैं।हरवीर नेहवाल ने बेटी से बातचीत की। उन्होने बताया, 'मैंने फोन पर साइना से बात की है और उसने कहा कि उसे यह बिल्कुल नहीं पसंद कि कोई उसके बारे में लिखे। यहां तक कि बाकी ऑर्गैनाइजेशन राष्ट्रीय महिला आयोग भी साइना के सपोर्ट में है और इस पूरे वाकिये को गलत बताया है।' बताया जा रहा है कि इस मामले में महिला आयोग भी सख्ती से पेश आने की तैयारी में है। आयोग ने सिद्धार्थ को नोटिस भेजा है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने रेखा शर्मा ने एक नोट जारी कर तमिलनाडु पुलिस से कहा है कि सिद्धार्थ ने साइना पर जो अश्लील टिप्पणी की है, उस मामले में ऐक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिद्धार्थ इस वक्त साइना नेहवाल पर अपने अभद्र कॉमेंट को लेकर चारों तरफ से घिर गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी खूब जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल साइन ने हाल ही में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसे ऐक्टर ने द्विअर्थी कैप्शन के साथ रीट्वीट किया। साइना ने ट्विटर पर कहा था, 'कोई भी देश तब तक खुद को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं बता सकता, जहां उसके खुद के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाए।' इसी के साथ उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की थी। साइना के इसी ट्वीट पर सिद्धार्थ ने द्विअर्थी कॉमेंट किया था। सिद्धार्थ ने साइना को क्रिटिसाइज़ करते हुए उन्हें दुनिया का Subtle cock चैंपियन यानी प्रदर्शन में पिछड़ा खिलाड़ी कहा और लिखा-थैंक गॉड, इंडिया में हमारे पास प्रोटेक्टर्स हैं। हालांकि, इस मामले पर सिद्धार्थ ने अपनी ओर से सफाई भी दी है और कहा है कि उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया जा रहा है, उन्होने अपने ट्वीट में किसी का भी अपमान करने की कोशिश नहीं की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3JUBPy6