Tuesday, January 11, 2022

जान्हवी कपूर कोरोना की चपेट में, खुद किया उन तस्वीरों का खुलासा जिनमें दोनों बहनें दिख रहीं नासाज

कोविड के तीसरे वेव (The third wave of COVID-19 pandemic)में आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पिछले दिनों जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor ) ने बहन खुशी (Khushi Kapoor) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों काफी नासाज दिख रही थीं। अब जान्हवी (Janhvi Kapoor ) ने इन तस्वीरों से पर्दा खुद हटाया है। आ चुकी हैं। जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी फैन्स को दी है। इस पोस्ट में लिखा है, 'दोस्तो, मैं और मेही बहन 3 जनवरी को कोविड पॉजिटिव हुए थे। हमने बीएमसी की ओर बताए होम आइसोलेशन को पूरा कर लिया है और अब हम दोनों नेगेटिव हैं। पहला दो दिन काफी मुश्किल था और फिर धीरे-धीरे बेहतर फील करने लगी। इस वायरस से बचने का बस यही तरीका है कि मास्क पहने रखें और वैक्सीन लिए हों। आप सब अपना ध्यान रखिए।' हाल ही में जान्हवी में मुंह में थर्मामीटर लिए अपनी एक तस्वीर के साथ कई अन्य तस्वीरें शेयर की थीं। हालांकि, उन तस्वीरों के साथ उन्होंने कोविड से संक्रमित होने की बात नहीं बताई थी। अब जब रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है तब जान्हवी ने इसका खुलासा किया है। बता दें कि इससे पहले हाल के दिनों में परिवार के कई अन्य सदस्य भी कोविड की चपेट में आ चुके हैं। अर्जन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और उनके हसबैड करण बूलानी भी पिछले दिनों कोरोना की गिरफ्त में थे। हालांकि, अब वे इस वायरस से ठीक हो चुक हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3HQ3ezi