रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का यह बयान नाटो के विस्तार और यूक्रेन पर हमले की मास्को की तैयारी करने की आशंका को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच आया है।
लावरोव ने रविवार को सरकारी टेलीविजन पर अपने बयान में नाटो के विशुद्ध रूप से एक रक्षात्मक संगठन होने के दावे को भी चुनौती दी।
उन्होंने कहा, ‘‘इसे रक्षात्मक कहना मुश्किल है। भूलिये नहीं कि उन्होंने करीब तीन महीने तक यूगोस्लाविया पर बम बरसाये थे, लीबिया में हमला किया, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन किया और अफगानिस्तान में उन्होंने जो कुछ किया।’’
लावरोव ने कहा कि नाटो यूक्रेन के करीब आ चुका है। वह इस देश को गठबंधन (नाटो) में शामिल करना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हर कोई जानता है कि यूक्रेन तैयार नहीं है।’’
उल्लेखनीय है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख सैनिकों को जमा कर रखा है।
इस बीच, रूस की सुरक्षा परिषद के प्रमुख निकोलाई पात्रुशेव ने हमले की योजना के बारे में पश्चिमी देशों की चेतावनी को रविवार को खारिज कर दिया।
सरकारी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘इस समय वे कह रहे हैं कि रूस यूक्रेन को धमकी दे रहा है जो पूरी तरह हास्यास्पद है। हम युद्ध नहीं चाहते और हमें इसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।’’
एपी सुभाष दिलीप
दिलीप
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/LEC5Mghzu