Sunday, January 30, 2022

पुर्तगाल में नयी सरकार के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ

लिस्बन, 30 जनवरी (एपी) पुर्तगाल में रविवार को समयपूर्व चुनाव के तहत रविवार को लोगों ने मतदान किया। देश में फिर अल्पमत सरकार के आने की आशंका है।

पुर्तगाल में दो महीने पहले सांसदों ने अल्पमत सरकार के व्यय विधेयक को खारिज कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी थी।

‘ओपिनियन पोल’ के अनुसार सोशलिस्ट और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सोशियल डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।

बहुमत की सरकार के लिए शानदार विजय की जरूरत है जो संसद में विरोध के बाद भी ज्यादातर कानूनों को पारित करा सके। हालांकि ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। देश में पिछली आधी सदी में बस तीन बहुमत वाली सरकारें सत्ता में आयी हैं।

एपी राजकुमार अमित

अमित



from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/s57AuFIl6