नार्थ लास वेगास, 30 जनवरी (एपी) अमेरिका के नार्थ लास वेगास में छह वाहनों के सिलसिलेवार तरीके से टकराने के कारण हुई भीषण दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। नेवाडा प्रांत में पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना डॉज चैलेंजर कार के चालक की वजह से हुई।
नार्थ लास वेगास पुलिस के प्रवक्ता एलेक्जेंडर क्यूवास ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शनिवार दोपहर को हुई टक्कर से पहले एक डॉज चैलेंजर कार के चालक ने लाल बत्ती को नजरअंदाज करते हुए उसे पार किया था।
क्यूवास ने कहा, "हमने पहले कभी इस तरह से बड़े पैमाने पर वाहनों की टक्कर के कारण लोगों की मौत होते नहीं देखी है।"
यह दुर्घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई। डॉज चैलेंजर कार के चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हुआ।
क्यूवास ने कहा कि दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
एपी रवि कांत अमित
अमित
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/myLrksRI6