Pages

Monday, January 10, 2022

वीर दास भी कोरोना से हुए संक्रमित, पोस्ट शेयर कर लिखा- वे दो लोग नेगेटिव हैं

ऐक्टर और स्टैंडअप कमीडियन वीर दास (Actor comedian Vir Das) भी कोरोना से संक्रमित हो गए और यह बात उन्होंने एक पोस्ट के जरिए सबको बताई है। वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हल्के लक्षण के बाद वह कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया है कि बदन दर्द और गले में खिचखिचाहट हो रही थी और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वीर दास ने बताया है कि पिछले महीने केवल दो लोगों के कॉन्टैक्ट में रहे थे औऱ शुक्र है कि दोनों नेगेटिव हैं। हालांकि वीर दास अपने इस आइसोलेशन को इंजॉय भी कर रहे हैं। वीर दास ने पिछले साल कोरोना संकट में चैरिटी के लिए 7 लाख रुपये जुटाए थे। इसी के साथ उन्होंने 200 डॉक्टरों और नर्सों का मनोरंजन भी किया था। वीर ने ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, 'यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हुई कि हमने अपने दोनों नेक काम के लिए लगभग 7 लाख रुपये जुटाए, साथ ही इस सप्ताह में 200 डॉक्टरों और नर्सों को हंसाया। टिकट खरीदने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। हम सुनिश्चित करेंगे कि पैसा उन लोगों को मिले, जिन्हें इसकी आवश्यकता है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3K8kBxw