हिजाब () का विवाद देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने भी इस मामले में अपनी राय रखी थी। () जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, उन्होंने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। जिस पर उनकी आलोचना भी हुई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया।' अब इस ट्वीट के बाद पश्चिम बंगाल में BJP महिला मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट केया घोष ने ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उन्होंने ऐक्ट्रेस की शॉर्ट ड्रेस में फोटो ट्वीट की है। और कैप्शन लिखा था, 'ये मेरी दोस्त स्वरा हैं, जो हिजाब की वकालत कर रही हैं।' इसके बाद स्वरा भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'हां जी ये मैं ही हूं, पटाखा लग रही हूं न, थैंक यू। मेरी ये फोटो शेयर करने और दुनिया को बताने के लिए कि मैं कितनी सुंदर हूं, उसके लिए शुक्रिया। मैं महिलाओं को उनके पसंद के कपड़े पहनने की वकालत करती हूं। आपको तो पता ही होगी 'पसंद'। कोई नहीं आप रहने दो आप करो दूसरों की बेज्जती, उसमें भी फेल।' इसके पहले सोनम कपूर के बयान की बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने भी आलोचना की थी। दरअसल, सोनम कपूर ने एक दिन पहले ही इस मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए हिजाब की तुलना सिखों द्वारा पहने जाने वाली पगड़ी से कर दी थी। जिस पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था, 'सोनम कपूर ने बहुत ही विवादित पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर डाली है। पहले तो मैं सोनम कपूर को यह कहना चाहता हूं कि इस तरह की विवादित पोस्ट डालकर 2 धर्मों को आपस में भिड़ाने का काम गलत है। ये जो तुमने दस्तार की तुलना की है, यह सिख के लिए जरूरी है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने जो हमें ये बख्शीश दी है, हर सिख के लिए यह जरूरी है और हमारे शरीर का हिस्सा है, कोई गहना नहीं है।' बता दें कि यह विवाद तब खबरों में आया जब कर्नाटक के एक सरकारी कॉलेज में कथित तौर पर हिजाब पहने लड़कियों को क्लासेज अटेंड करने से रोक दिया गया। इसके बाद काफी लोग हिजाब और बुर्के के समर्थन और विरोध में बयान दे रहे हैं। बॉलिवुड में भी कंगना रनौत, हेमा मालिनी, शबाना आजमी, रिचा चड्ढा जैसे सिलेब्स ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/Fb2Cgn0