Tuesday, February 1, 2022

धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत हुईं कोरोना से संक्रमित, हॉस्पिटलाइज हैं ऐक्ट्रेस

ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) कोविड-19 (Covid 19) से संक्रमित हो गई हैं। साउथ स्टार धनुष (Dhanush) की एक्स वाइफ ऐश्वर्या ने कोरोना से इन्फेक्टेड होने की जानकारी सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी है। ऐश्वर्या ने लिखा है, 'ऐहतियात के तमाम उपायों के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। एडमिट हूं। प्लीज़ मास्क लगाए रखें, वैक्सीनेटेड और सुरक्षित रहें। 2022 में ये मिला। खैर, देखते हैं और क्या-क्या मेरे लिए है इस साल में।' बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या औऱ धनुष के अलग होने की खबर ने फैन्स को काफी हैरान किया है। पिछले दिनों दोनों ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। 17 जनवरी को धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अनाउंसमेंट की थी कि अब वो अलग हो रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/DK2HuUVLt