() और शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के तुरंत बाद की इनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें विक्रांत और शीतल दूल्हा-दुल्हन बने शादी के मंडप पर बैठे नजर आ रहे हैं। 'क्रिमिनिल जस्टिस' ऐक्टर विक्रांत मेसी और शीतल ठाक शादी के पवित्र बंधन में आखिरकार बंध ही गए, जिस पल का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें शीतल लाल रंग के शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत दिख रही हैं और विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहन रखी है। इससे पहले दोनों की हल्दी सेरिमनी का मजेदार वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों घरवालों के साथ प्रियंका चोपड़ा के फेमस सॉन्ग 'देसी गर्ल' पर ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। दोनों की एंगेजमेंट नवंबर 2019 में ही हो चुकी है। विक्रांत और शीतल साल 2015 से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी मुलाकात वेब सीरीज़ 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' की के दौरान हुई। दोनों ने सगाई के अगले साल 2020 को ही शादी करने के मूड में थे लेकिन कोरोना ने सबकुछ बिगाड़ दिया और उनकी प्लानिंग धरी रह गई। विक्रांत ने कहा था, 'अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। इसी वजह से हम कुछ महीने पीछे चले गए। मैं 2020 में ही शीतल से शादी करने वाला था।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/C70cUIX