Friday, February 18, 2022

पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही नेता ने नागरिकों को निकाले जाने की घोषणा की

कीव, 18 फरवरी (एपी) पूर्वी यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच एक अलगाववादी नेता ने नागरिकों को रूस भेजने की घोषणा की है।

दोनेत्स्क क्षेत्र में अलगाववादी सरकार के प्रमुख देनिश पुशिलिन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पहले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकाला जाएगा तथा रूस ने उन्हें ठहराने के लिए आवश्यक सुविधाएं तैयार की हैं।

यह कदम हाल के दिनों में क्षेत्र में यूक्रेन के सरकारी बलों और रूस समर्थित विद्रोहियों के बीच गोलाबारी में वृद्धि के बीच आया है। इससे पश्चिमी आशंकाओं को बल मिला है कि रूस इस बहाने हमला कर सकता है।

पूर्वी यूक्रेन में 2014 में हुए अलगाववादी संघर्ष में 14,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

एपी

अविनाश पवनेश

पवनेश



from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/nT9HYqk