Friday, February 18, 2022

Cartel Gangster: तेजाब में डुबोकर हजारों लाशों को किया गायब, अब जेल से रिहा होने जा रहा ये खूंखार गैंगस्टर

मैक्सिको सिटी : एक खूंखार अपराधी जिसने सैकड़ों लोगों को तेजाब में डूबोया (Man dissolved dead bodies into Acid) था, 10 साल बाद अब जेल से आजाद होने जा रहा है। सैंटियागो मेजा लोपेज (Santiago Meza Lopez), जिसे एल पोजोलेरो या द स्टीवमेकर के नाम से भी जाना जाता है, ने कबूल किया था कि उसने अनगिनत शवों को एसिड में डुबोकर गायब करने में सिनालोआ कार्टेल (Sinaloa Cartel) की मदद की थी। स्टीवमेकर को पहली बार 2009 में पकड़ा गया था। 2012 में उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इस साल यह खूंखार गैंगस्टर जेल से रिहा हो जाएगा। मैक्सिको में हर साल ड्रग-गिरोह से संबंधित हिंसा के चलते सैकड़ों लोग 'गायब' हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्टीवमेकर ने सिनालोआ कार्टेल के लिए हजारों लोगों को गायब करने में कई बैरल एसिड का इस्तेमाल किया था। उसे मैक्सिको के तिजुआना में कम से कम 10 जगहों पर इस काम को अंजाम देने के लिए जाना जाता था। इसमें अमेरिकी सीमा के पास चिकन कूप फार्म भी शामिल है। 2012 के बाद से पुलिस को मिला हजारों लीटर 'कीचड़'लोपेज़ ने कई सालों तक शवों को एसिड में गलाकर गायब किया। इस दौरान उसने एक ड्रेनेज सिस्टम का भी निर्माण किया जहां वह एसिड के कचरे को बहा देता था। पुलिस ने हड्डियों के हजारों टुकड़ों का खुलासा किया था, जो माना जाता है कि लोपेज ने छोड़ दिए थे। 2012 के बाद से कम से कम 16,500 लीटर 'कीचड़' और 200 किग्रा तक कचरा चिकन कूप से बरामद किया जा चुका है। कब्रों में छिपे हो सकते हैं 650 लोगों के अवशेषविशेषज्ञों का मानना है कि साइट के चारों ओर सामूहिक कब्रों में 650 लोगों तक के अवशेष छिपे हो सकते हैं। अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि लोपेज को 1996 में एक खेत में काम करने के दौरान इस काम के लिए चुना गया था। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार कार्टेल के सीनियर मेंबर्स ने उसे एक बैरल में पानी और एसिड के साथ प्रयोग करने के लिए कहा था। उन्होंने बैरल में पैर का एक टुकड़ा गिरा दिया और उसे दो घंटे तक पूरी तरह गायब होने तक उसके पास बैठने के लिए कहा। लोपेज का दावा है कि उसे कार्टेल के साथ काम करने के लिए मजबूर किया गया था। पीड़ितों के परिवार अधिकारियों से साइट पर अवशेषों की पहचान करने की अपील कर रहे हैं।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/z0Ekmv8