(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 13 अगस्त (भाषा) प्रसिद्ध उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने वाले न्यू जर्सी निवासी 24 वर्षीय हदी मतार पर हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप लगाये गये हैं। न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने कहा कि आपराधिक जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को मतार को हत्या का प्रयास और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया। मतार को पुलिस कार्यालय ले जाने के बाद चौटाउक्वा काउंटी जेल भेजा गया है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर हमला हुआ था। मुंबई में जन्मे और बुकर
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/VfIjd69