Tuesday, October 18, 2022

तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की तुलना हिटलर से की

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी संसद की पूर्व सदस्य और 2020 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल रहीं पहली हिंदू अमेरिकी नेता तुलसी गबार्ड ने सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी से बाहर होने की घोषणा करने के कुछ दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन की तुलना एडोल्फ हिटलर से की है। पिछले साल प्रतिनिधि सभा से सेवानिवृत्त हुईं 41 वर्षीय गबार्ड ने आठ नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान यह टिप्पणी की। ‘द डेली बीस्ट’ अखबार के अनुसार, रविवार को मैनचेस्टर के बाहर एक शहर में बोल्डुक टाउन हॉल कार्यक्रम में बोलते हुए हवाई की पूर्व कांग्रेस

from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/bO4gEBj