वाशिंगटन, 26 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह के दौरान ब्रिटेन के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नाम का गलत उच्चारण कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी। बाइडन ने सोमवार को आयोजित समारोह में ब्रिटेन का पहला एशियाई प्रधानमंत्री बनने पर सुनक को बधाई दी। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय-अमेरिकी श्रोताओं के सामने सुनक के नाम का गलत उच्चारण किया। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पहले नाम में अंग्रेजी अक्षर ‘डी’ जोड़कर उच्चारण किया, वहीं उपनाम में चिनूक हेलीकॉप्टर की तरह का
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/oHMKj0q