वाशिंगटन, 16 फरवरी (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के समय का ‘व्हाइट हाउस विजिटर लॉग’ छह जनवरी, 2021 को हुए दंगों की जांच कर रही संसदीय समिति को सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी विशेषाधिकार के दावों को एक बार फिर खारिज कर दिया।
समिति ने राष्ट्रीय अभिलेखागार से कई जानकारी मांगी है जिनमें राष्ट्रपति से जुड़े रिकॉर्ड भी शामिल हैं जिन्हें ट्रंप सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं।
कांग्रेस की समिति को जारी किए जा रहे ‘विजिटर लॉग’ में उन लोगों की जानकारी है जिन्हें उपद्रव के दिन व्हाइट हाउस में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी थी।
व्हाइट हाउस की वकील डाना रेमुस ने सोमवार को राष्ट्रीय अभिलेखागार को लिखे एक पत्र में कहा कि बाइडन ने ट्रंप के इस दावे पर विचार किया कि वह ‘यू. एस. कैपिटल’ पर हमले के समय राष्ट्रपति थे, इसलिए वह रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं होना चाहिए।
रेमुस ने पत्र में कहा कि राष्ट्रपति ने फैसला किया कि ट्रंप के दावे को स्वीकार करना अमेरिका के हित में नहीं है।
एपी
अविनाश पवनेश
पवनेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/v5IpdMj