Monday, February 21, 2022

Russia Invade Ukraine: यूक्रेन पर 'आज' हमला करेगा रूस! अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने किया बड़ा दावा

वॉशिंगटन : पिछले कुछ समय से पश्चिमी मीडिया और कुछ हाई-रैकिंग अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि रूस 'किसी भी वक्त' यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रिपोर्ट्स में 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक की तारीखों का अनुमान लगाया गया था। सोमवार को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया कि रूस 'आज' यूक्रेन पर हमला कर सकता है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि कूटनीति के लिए अभी भी समय है। जब पेंटागन ये दावे कर रहा है उसी वक्त पुतिन क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए साफ कर चुके हैं कि यूक्रेन संकट को खत्म करने के लिए शांति योजना की 'कोई संभावना नहीं' है। स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि हम लंबे समय से कह रहे हैं कि रूस किसी भी वक्त हमला करता है। उदाहरण के तौर पर यह आज भी हो सकता है। 'हम उम्मीद करते हैं ऐसा न हो'उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह न हो और इसलिए हम हर संभव कूटनीतिक रास्ता अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को रूस की सेना ने दावा किया कि उसने यूक्रेन की ओर से अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे दो बख्तरबंद वाहनों को तबाह कर दिया। साथ ही उसने यूक्रेन के पांच सैनिकों को मार दिया। हालांकि यूक्रेन ने इसका खंडन किया है। पुतिन ने सोमवार को रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को संबोधित किया और कहा कि यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए 'पीस प्लान' की अब कोई संभावना नहीं है। शीर्ष सुरक्षा दूत को बाल्कन भेज रहे पुतिनयूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच पुतिन बाल्कन क्षेत्र में अपने शीर्ष सुरक्षा दूत को भेज रहे हैं, जहां मॉस्को मुख्य रूप से अपने सहयोगी सर्बिया के जरिए अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। सर्बिया की सरकार समर्थक मीडिया ने सोमवार को बताया कि क्रेमलिन की सुरक्षा परिषद के प्रभावशाली सचिव निकोलाई पत्रुशेव सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के साथ वार्ता के लिए आगामी कुछ दिन में बेलग्रेड पहुंचेंगे। लड़ने के लिए 'भाड़े के सैनिकों' को भेज रहा रूस?मॉस्को ने पत्रुशेव की यात्रा के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस वार्ता में मॉस्को के इन दावों पर चर्चा की जाएगी कि रूसी हमले की आशंका के बीच रूस समर्थक विद्रोहियों के खिलाफ यूक्रेनी पक्ष की ओर से लड़ने के लिए अल्बानिया, कोसोवो और बोस्निया से 'भाड़े के सैनिकों' को भेजा जा रहा है। बहरहाल, अल्बानिया, कोसोवो और बोस्निया ने इन दावों को खारिज किया है।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/4NPSWA8